कच्ची घानी निलगिरी तेल

कच्ची घानी निलगिरी तेल

आयुर्वेद में अनेक तेलों का जिक्र है। उनमे से एक तेल है यूकेलिप्टस का तेल यानि कि नीलगिरी का तेल। नीलगिरी का तेल बहुत खुशबूदार होता है। जो आपको कई तरह के स्वास्थवर्धक फायदे भी देता है। बहुत कम लोगों को मालूम होता है नीलगिरी तेल के फायदों के बारे में। हम आपको बता रहे है नीलगिरी तेल फायदों के बारे में।




कच्ची घानी निलगिरी तेल से होते हैं यह फायदे:



  • १. इस तेल में बालों को बढ़ाने की क्षमता होती है। जिन लोगों के बाल न बढ़ रहे हों वे नीलगिरी के तेल को गर्म करें और उसे गुनगुना होने पर सिर की मालिश करें। सप्ताह में एक बार इस उपाय को हमेशा करें।

  • २. हाथ पैर धोने वाले उत्पाद बेहद मंहगे आते हैं ऐसे में आप नीलगिरी के तेल में थोड़ा नमक मिलाएं और इससे हाथ और पैरों की सफाई कर सकते हैं।

  • ३. मजबूत बालों के लिए कच्ची घानी नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में बादाम का तेल मिलाकर इसे गर्म कर लें। और जब यह गुनगुना हो जाए तब इसकी सिर पर मालिश करें। इस उपाय से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।

  • ४. कच्ची घानी नीलगिरी के तेल में एंटी वायरल गुण होते हैं जो त्वचा के रोगों को ठीक करते हैं। शेविंग के बाद आप नीलगिरी तेल की मालिश अपने चेहरे पर करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।

  • ५. त्वचा के जलने या कट जाने पर कच्ची घानी नीलगिरी का तेल लगाने से आराम मिलता है। साथ ही साथ यह आपको संक्रमण से भी बचाता है।

  • ७. गर्म पानी में कच्ची घानी नीलगिरी के तेल को मिला लें और इसे पानी से कुल्ला करें। एैसा करने से गला साफ होता है।

  • ६. घर के अंदर बदबू हटाने के लिए पानी में कुछ बूंदे कच्ची घानी नीलगिरी तेल को डालकर पोछा लगाने से बदबू खत्म हो जाती है।

  • ८. कच्ची घानी नीलगिरी के तेल और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की समस्याएं ठीक होती हैं। मुल्तानी मिट्टी में कच्ची घानी नीलगिरी के तेल को मिलाकर स्क्रब बनाएं और इससे चेहरे की मसाज करें। इस तरीके से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा और चिपचिपी त्वचा से भी राहत मिलेगी।